सप्तरी में एमाले के संयोजक मण्डल पर प्रहार, कार्यकर्ता में भगदड़

सप्तरी । एमाले के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण मण्डल सहित के नेता तथा कार्यकर्ता चुनावी प्रचार प्रसार के शिलशिला में जैसे ही सप्तरी पहुँचे तो मधेसी जनता ने कड़ा प्रतिकार किया | जिससे कि सभी एमाले के कार्यकर्ता को वहाँ से भागना पड़ा | लोगों को अभी याद तजा है कि केपी ओली के सप्तरी में आने के समय ५ लोगो की जान चली गयी थी |
प्रदेश नम्बर दो में आसोज २ गते होनेवाले स्थानीय तह के निर्वाचन का प्रचार के लिए प्रदेश संयोजक मण्डल बुधबार को उम्मेदवार के साथ सप्तरी जिल्ला के सप्तकोशी नगरपालिका वडा नं. ११ में पहुँचे थे । वहाँ उनकी गाडी देखते ही मधेशी युवाओं द्वारा घेर लिया गया |
एमाले के पार्टी में स्थायी कमिटी के सदस्य भी रहे मण्डल की गाडी रोककर हुलहुज्जत एवं तोडफोड भी करने का प्रयास किया गया । समय में प्रहरी पहुंच गयी और उन्हें सुरक्षित स्थान में ले जाया गया । गाडी में तोडफोड के बक्त अन्य नेता कार्यकर्ता में भगदड़ मच गयी ।
नेकपा एमाले केन्द्रीय प्रचार विभाग ने मण्डल पर हुये आक्रमण की निन्दा की है ।

