अर्थिक विकास और समृद्धि के एजेण्डे को आगे बढानें की जरुरत : संयोजक बाबुराम भटराई
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ सितंबर ।
नई शक्ति पार्टी के संयोजक डाँ बाबुराम भटराई ने कहा की मधेश में विकास की राजनीति को स्थापीत करने के लिए अर्थिक विकास और समृद्धि के एजेण्डे को एक साथ हि आगें बढाने की जरुरत हैं ।
आज राजविराज में पत्रकारों के साथ बातचीत करतें हुए उन्होंने कहा की तराई मधेश की सभी समस्याआेंं का समाधान कर राष्ट्रिय एकता के अवधारण को पार्टी ने आगें बढाया हैं ।


