Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजकपूर के अार‍ के स्टूडियाे में भीषण अाग ६ दमकल घटना स्थल पर

 

मुंबई १६ सितम्बर

 

साल 1984 में मुंबई के चेम्बूर इलाके में बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता राज कपूर के नाम पर बनाए गए आर के स्टूडियो  में भीषण आग लगी है।  यहां छह दमकल गाड़ियां समय पर आ गई हैं, मगर लाखों का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।

इस स्टूडियो में शूट हो रहे टीवी डांस रिऐलिटी शो ‘सुपर डांसर’ के सेट पर यह आग शोर सर्किट की वजह से लगी है। पर्दों पर सबसे पहले आग लगी और धीरे-धीरे पूरा सेट आग की चपेट में आ गया। कहा जा रहा है कि यह आग दोपहर 1 बजे ही लग गई थी। सूत्रों की माने तो यह आग इतनी भयंकर हैं कि स्टूडियो के आस-पास 2 किलोमीटर तक वाहनों का आना-जाना रोक दिया गया है। शो ‘सुपर डांसर’ का प्रेस कांफ्रेंस सोमवार 18 सितम्बर को होने वाला था जिसकी वजह से यहां जमकर तैयारियां चल रही थीं। अच्छी बात यह है कि इस भीषण आग में किसी की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *