Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दर्जनों काम छोड़ कर सभामुख घर्ती विदेश भ्रमण में !

 

काठमांडू, १ आश्वीन । वर्तमान संसद् अब सिर्फ एक महीना तक ही रह सकता है । उसके बाद यह संसद संविधानत नहीं रहेगा । एक महिने की अवधि में दर्जनों विधेयक को पास करना है, जो अभी रुका हुआ है । लेकिन विधेयक पारित करने के लिए प्रमुख भूमिका में रहनेवाली सभामुख ओनसरी घर्तीमगर विदेश भ्रमण की तैयारी में हैं । वह आश्वनी ४ गते चीन और आश्वीन २८ गते श्रीलंका जा रही हैं । यह समाचार आज की अन्नपूर्ण दैनिक में प्रकाशित है ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर


सभामुख के प्रेस सल्लाहकार बबिन शर्मा के अनुसार चीन भ्रमण निश्चित हो चुका है, लेकिन श्रीलंका भ्रमण के बारे में विचार–विमर्श हो रहा है । आश्वीन ३ गते सार्वजनिक छुट्टी का दिन है । लेकिन सभामुख घर्तीमगर ने उस दिन के लिए भी संसद् बैठक आह्वान किया है । इस वक्त दो नम्बर प्रदेश के स्थानीय निर्वाचन को केन्द्रत करते हुए सांसद लोग जिला भ्रमण में हैं । ऐसी अवस्था में संसद बैठक आह्वान होने के कारण सांसद लोग सभामुख घर्ती के प्रति आक्रोशित हो रहे हैं । कांग्रेस सांसद किरण यादव ने कहा है– ‘मधेश के सभी सांसद स्थानीय निर्वाचन में केन्द्रित हैं । सभी सांसद ३ गते ही काठमांडू में आ जाएंगे, यह सम्भव नहीं है ।’
स्मरणीय है– गत भाद्र ३ गते सम्पन्न संसद बैठक में आवश्यक न्यूनतम सांसदों की संख्या न होने के कारण बैठक को स्थागित किया था । उस दिन थारु आयोग, मुस्लिम आयोग गठन लगायत संघीयता कार्यान्वयन सम्बन्धी कुछ विधेयक को पास करना था । लेकिन सांसदों की आवश्यक संख्या न होने के कारण विधेयक अभी भी रुखा हुआ है । अनुमान किया जा रहा है कि आश्वीन ३ गते के बैठक में भी ऐसा ही होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *