Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस नेता पौडेल जापान प्रवेश में असमर्थ, अध्यागगमन ने नेपाल वापस भेज दिया

 

काठमांडू, १ आश्वीन । नेपाली कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप पौडेल को जापान ने अपनी देश प्रवेश में रोक लगाते हुए नेपाल वापस कर दिया है । पार्टी की भातृ संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए पौडेल, नेता धनराज गुरुङ के साथ जापान गए थे । लेकिन शनिबार जापान के हानेदा विमानस्थल स्थिति अध्यागमन विभाग ने पौडेल को नियन्त्रण में लिया । अनेक प्रयास के बावजूद भी पौडेल को जापान प्रवेश के लिए अनुमती प्राप्त नहीं हो सका । पौडेल के लिए नेपाल से प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने भी फोन किया था । लेकिन अध्यागमन कर्मचारियों ने पौडेल को जापान प्रवेश नहीं दिया । कांग्रेस नेता पौडेल के साथ स्वास्थ्यखबर पत्रिका के प्रकाशक अनिल न्यौपाने को भी नियन्त्रण में लिया गया है । कुछ घण्टा तक नियन्त्रण में लेने के बाद दोनों को नेपाल वापस किया है । लेकिन कांग्रेस नेता गुरुङ को नहीं रोका गया है । पौडेल और न्यौपाने आज भी नेपाल आ रहे हैं ।

यह भी पढें   बेनिन को ३–० से हराकर अर्जेंटीना ने कप्तान लियोनेल मेस्सी को दी सुखद विदाई


प्राप्त समाचार के अनुसार कांग्रेस नेता पौडेल ने जापान प्रवेश के क्रम में झुटा विवरण पेश किया था । जापाने जाने के लिए जो फर्म भरना पड़ता है, उस फर्म में पौडेल ने अपनी पेशा में पत्रकार और राजनीतिज्ञ लिखे हैं । जब जापानी अध्यागमन विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे विरोधाभाष विवरण के बारे में पुछताछ की तो पौडेल वापस नेपाल आएंगे, इसमें अध्यागमन कर्मचारी विश्वस्त नहीं हो सके । इसीलिए उनको नेपाल वापस किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com