Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन से पहले ही सात प्रदेश में सात आईजीपी

 

काठमांडू, १ आश्वीन । नेपाल सरकार के विभिन्न शक्तिशाली निकायों में सबसे पहले नेपाल पुलिस को संघीय संरचना में ले जा रहा है । प्रदेशसभा तथा प्रतिनिसभा निर्वाचन से पहले ही नेपाल पुलिस को संघीय संरचना के अनुसार पुनर्संरचना करने की तैयारी गृह मन्त्रालय ने किया है । यह समाचार नयां पत्रिका दैनिक में प्रकाशित है । समाचार के अब एक महिना में प्रस्तावित सात प्रदेशों के लिए सात आईजीपी नियुक्त किया जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस का 15वां राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से काठमांडू में शुरू, प्रतिनिधियों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था


गृहमन्त्री जनार्दन शर्मा के अनुसार एक महिना के अन्दर ही संघीय पुलिस ऐन लाने की तैयारी है । ऐन आने के बाद सात ही प्रदेश में आईजिपी नियुक्त किया जाएगा । अभी प्रस्तावित सात प्रदेश में एआईजी को प्रदेश इन्चार्ज के रुप में परिचालित किया गया है । क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की जो भूमिका होती थी, वही भूमिका प्रदेश इन्चार्ज को दिया गया है । गृह मन्त्रालय स्रोत ने बताया है कि ऐन न होने के कारण ऐसा हो रहा है ।
संघीय पुलिस ऐन मे सेवा हद रखना है या नहीं, इसमें अभी विवाद दिखाई दे रहा है । कुछ पुलिस अधिकारी ३० वर्षीय सेवा–हद के पक्ष में हैं तो कुछ विपक्ष में । पुलिस ऐन सम्बन्धी जो मस्यौदा तैयार हो रहा है, उस में संघीय पुलिस प्रमुख के लिए पुलिस महानिरीक्षक और प्रदेश प्रमुख के लिए अतिरिक्त महानिरीक्षक रहने की प्रवधान है । लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी इसमे असन्तुष्ट हैं । इसीलिए संघीय पुलिस प्रमुख में महानिर्देशक और प्रदेश प्रमुख में महानिरीक्षक रखने की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com