नेपाल अाैर भारत का सम्बन्ध अटूट है : भारतीय राजदूत पूरी
भारतीय राजदूत मञ्जिवसिंह पुरी ने कहा है कि नेपाल अाैर भारत का सुमधुर सम्बन्ध छाेटी छाेटी बाताें से बिगडने वाली नहीं है ।
नेपालगञ्ज उद्योग व्यापार सङ्घ द्वारा आज यहाँ आयोजित विचार विमर्श कार्यक्रम में उन्हाेंने कहा कि नेपाल अाैर भारत का सम्बन्ध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक अाैर राजनीतिक मूल्य, मान्यता के साथ अाबद्ध है इसे कुछ छाेटी बातें समाप्त नहीं कर सकती । यह सम्बन्ध सदियाें का है ।
राजदूत पुरी ने कहा कि नेपाल का आर्थिक समृद्धि अाैर विकास में भारत हमेशा सकारात्मक है । नेपाल में भारतीय निवेश बढाने के लिए वातावरण बनाने की अावश्यकता राजनीतिक स्तर पर ही हाे सकती है ।


