Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीना कुमारी की खूबसूरती ने मकबूल फिदा हुसैन की बाेलती ब‌ंद कर दी थी

 

१८ सितम्बर

 

अपनी बेजोड़ चित्रकारी के जरिए मकबूल फिदा हुसैन न जाने कितनी बातें बयां कर देते थे लेकिन जब हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी से आमने सामने मुलाकात हुई तो उनकी बोलती बंद हो गई। एक नई किताब में यह खुलासा किया गया है।

आज ही के दिन 102 साल पहले जन्में हुसैन 1967 में अभिनेत्री से एक अस्पताल में मिले थे। दरअसल हुसैन वहां एक छात्र और साथी कलाकार इला पाल के नवजात बेटे को देखने गए थे। पाल ने हुसैन पर लिखी अपनी किताब में कहा कि उसी अस्पताल में मीना कुमारी भी कुछ बीमारी की वजह से भर्ती थीं। वह ‘बेहद मोहक’ नजर आ रही थीं।

यह भी पढें   दीपमाला ढकाल ने जीता 'मिस नेपाल 2026' का प्रतिष्ठित खिताब

उन्होंने अपनी किताब में लिखा है, ‘उनकी मिश्री की तरह मीठी और भारी आवाज लोगों को वास्तव में अपना गुलाम बना सकती थी और उस दिन तय था कि वह हुसैन को पूरी तरह अपने सौंदर्य से मोहित कर देंगी।’ और हुसैन, पूरी तरह उनके प्यार में डूबे हुए थे उनकी जुबां बंद थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com