Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट जिला के गमहरिया मतदान केन्द्र में गोली चली

 

रौटहट, २ आश्वीन । रौतहट जिला के मौलापुर नगरपालिका गमहरिया मतदान केन्द्र में पुलिस ने हवाई फायर किया है । राजनीतिक दल सम्बध प्रतिनिधियों के बीच विवाद होने के कारण पुलिस ने हवाइ फायर किया है । पुलिस का कहना है कि वहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदाताओं को वोट देने की तरीका के बारे में बता रहे थे । इसी विषय को लेकर दलों के प्रतिनिधि के बीच विवाद हुआ था ।

यह भी पढें   ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए ईरान द्वारा दिए गए नए प्रस्ताव को किया अस्वीकार

जब विवाद चरम अवस्था में पहुँच गया तो पुलिस ने सभी प्रतिनिधियों को मतदानस्थल से बाहर जाने के लिए कहा । लेकिन वे लोग उलटे ही पुलिस के ऊपर आक्रमण के लिए उतर आए, उसके बाद पुलिस ने हवाई फायर किया है । रौतहट के पुलिस प्रमुख यज्ञविनोद पोरखेल ने कहा है कि स्थिति नियन्त्रण में आने के बाद प्रतिनिधियों से विचार–विमर्श कर पुनः मतदान सुरु हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *