Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी की तजा स्थिति, जिल्ला के १८ में से १७ सिटों की मतगनणा जारी

 





सप्तरी आश्विन-3, मंगलवार । तिसरे चरण की स्थानीय चुनाव अन्तर्गत सप्तरी जिल्ला के अठारह सिटों में से सतरह सिटों की मतगणना कार्य जारी है । राजबिराज नगरपालिका वडा नं. 14 में वडा अध्यक्ष पद के उम्मिदवार की मृत्यु होने के कारण वहाँपर आश्विन 5 गते वडा पद का चुनाव किया जाएगा और उसके बाद ही मतगणना कार्य सुचारु होगा । सप्तरी जिल्ला के हनुमाननगर कंकालीनि नगरपालिका में जम्मा 22717 मतदाताओं में से 19319 मतदाताओं ने मतदान किया था ।


मतगणना आज सुबह से जारी हुआ है, अभीतक 500 मत की गणना कार्य हो चुकी हैं जिसमें संघिय समाजवादी फोरम नेपाल ने सभी पदों पर अग्रता कायम किया है और रा.ज.पा. नेपाल 103 मत पिछे रहकर मेयर पद पर पिछा कर रही हैं । मतबदर भी काफी मात्रा में हुआ है मत बदर 20% से अधिक है । हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका के मतगणना अधिकृत लोक बहादुर कटुवाल के अनुसार अभी वडा नं. 1,2, और 3 नम्बर की मतगणना जारी है जो की तीन अलग-अलग कोठली में की जा रही है । उन्होने जानकारी करवाया की 5 दिनों के भितर सभी पदों की मतगणना कार्य समापन करके मत परिणाम सार्वजनीक किया जाएगा । मतगणना स्थल में रहे पार्टी प्रतिनिधिओं द्वारा छोटी-मोटी बातों पर जानबुझ कर बिवाद किए जाने के कारण मतगणना कार्य में अवरोध हो रही है ।


About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *