Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजबिराज नगरपालिका में चुनाव सम्पन्न, रात से ही मतगणना होने की सम्भावना

 

रोशन झा, सप्तरी 5 आश्विन 2074 आश्विन 2 गते सम्पन्न हुए तीसरे चरण की स्थानिय तह चुनाव अन्तर्गत राजबिराज नगरपालिका वडा नं. 15 आज 5 गते गुरुवार के दिन चुनाव सम्पन्न हुआ है । कूल 1664 मतदाता रहे उक्त वार्ड में रा.ज.पा. नेपाल के वडा अध्यक्ष पद के उम्मिदवार महन्थि रादव की चुनाव से पहले ही अकसमात निधन होने के कारण उक्त वार्ड में 2 गते चुनाव स्थगित किया था ।

रा.ज.पा. नेपाल द्वारा उक्त वार्ड में जसकरण मण्डल का उम्मिदवारी दर्ता करना के बाद 5 गते वडा नं. 15 में दो मतदान केन्द्र बनाकर शान्तिपूर्ण रुप से चुनाव सम्पन्न हुआ है । मुसहरनिया प्रा. वि. मतदान केन्द्र में 937 मतदाता है और श्री आधारभूत विद्यालय देउरी भरुवा मतदान केन्द्र में जम्मा 727 मतदाता है । मतदान अधिकृत डम्बर प्रसाद गुप्ता नें जानकारी कराया उक्त मतदान केन्द्र में 591 मतदान हुआ है जिस्मे 304 महिलाएँ और 287 पुरुषों ने मतदान किया । मतदान स्थल सुरक्षा प्रमुख प्रहरी निरिक्षक सुजाता तुम्बा हाड़्गफे के अनुसार मतदान कार्य पूर्ण शान्तिपूर्ण रहा मतदाताओं सभ्य होकर लाईन क्रमके अनुसार अपने मताधिकार का उपयोग किया । मतदान स्थल में अशक्त, बिमार, गर्भवति महिलाएँ और वृद्ध-वृद्धा को मतदान के लिए ग्राहयता प्रदान किया गया था ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com