अाेली की नीति के कारण पार्टी काे बडा नुकसान : माधव नेपाल
काठमाडौं –
22 सितम्बर
एमाले के बरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष केपी ओली के गलत निर्णय के कारण पार्टी काे बडी क्षति हुइ है ।
शुक्रबार से शुरू हुए एमाले केन्द्रीय समिति की बैठक में बोलते हुए नेता नेपाल ने अध्यक्ष ओली की कडी आलोचना की अाैर कहा कि पार्टी विधि अाैर विधान विपरित चल रही है ।
पहले दिन के बैठक में अपनी धारणा रखते हुए नेता नेपाल ने माओवादी के साथ एलाइन्स तोड्ने अाैर प्रचण्ड काे प्रम न बनाने की तत्कालीन एमाले के निर्णय से पूरी पार्टी काे नुकसान हुअा है जिसका असर इस चुनाव में देखने काे मिला ।


