Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा रामायण की सार्वभौमिकता पर गोष्ठी तथा रामायण पर टिकट की प्रदर्शनी

 

काठमांडू, न्युरोड़| भारतीय दूतावास एवं बीपी केइराला फाउंडेसन द्वारा रामायण की सार्वभौमिकता पर गोष्ठी और रामायण पर जारी टिकट की प्रदर्शनी आयोजित की गई । इस टिकट की सीरिज में पूरी रामकथा वर्णित है । भारतीय डाक विभाग ने इस बार दशहरा के उपलक्ष्य में ‘रामराज’ पर डाक टिकट जारी किया है । रामायण पर आधारित खास डाक टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को काशी के मानस मंदिर से जारी किया। इस टिकट की सीरिज यानी पूरी सीटलेट पर राम की लीला का पूरा दृश्य दिखेगा। इसमें 11 टिकटों का संग्रह है, जिसमें श्रीराम के सीता स्वयंवर से राजगद्दी तक का दृश्य उकेरा गया है। टिकट पर इलाहाबाद के सोरांव तहसील स्थित श्रृंगवेरपुर की उस ऐतिहासिक फोटो को भी स्थान मिला है जिसमें श्रीराम लक्ष्मण और सीता के साथ नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे हैं। इसी रास्ते से ही राम 14 वर्ष के लिए वनवास पर गए थे। डाक विभाग द्वारा तैयार किया गया यह डाक टिकट देशभर में एक साथ रिलीज हो जाएगा। उसके तुरंत बाद से ही यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस टिकट को लोग शौक के लिए भी खरीद कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। इसकी कीमत 65 रुपये होगी। छोटे से सीटलेट पर पूरी रामायण को समाहित किया गया है। इसमें सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप, केवट प्रसंग, जटायु संवाद, सबरी संवाद, अशोक वाटिका में हनुमान-सीता संवाद, राम सेतु निर्माण, संजीवनी ले जाते हनुमान, रावण वध व राम के राजगद्दी का आकर्षक दृश्य समाहित है।

यह भी पढें   जनगणना केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, सुशासन और सामाजिक न्याय की आधारशिला है
रामायण पर जारी की गइ भारतीय डाक टिकट की एक प्रदशर्नी भारत नेपाल पुस्तकालय, काठमांडू में अायाेजित की गइ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com