Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा के सह–महामन्त्री मिर्जा एमाले में प्रवेश

 

काठमांडू, ८ आश्वीन । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के सह–महामन्त्री मिर्जा अल्साद बेग नेकपा एमाले में प्रवेश किए हैं । आइतबार पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सहयोगी नेता÷कार्यकर्ता के साथ मिर्जा एमाले प्रवेश किए हैं । दो नम्बर प्रदेश के स्थानीय निर्वाचन में राजपा दूसरे स्थान के पार्टी बनने का प्रयास कर रहा है, उसके पूर्वसंध्या में मिर्जा ने राजपा छोड़ने का निर्णय लिया है ।

यह भी पढें   लगातार बारिश से जोमसोम–कोरला सड़क बंद, चीन सीमा तक यातायात और व्यापार प्रभावित


कपिलवस्तु स्थायी निवासी मिर्जा को एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने स्वागत किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि मधेश में एमाले कमजोर नहीं हुई है । उनका मानना है कि मधेश में एमाले की जनमत पहले की तुलना में बढ़ा है लेकिन प्राविधिक कारण से चुनाव में पराजित होना पड़ा । अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘अब थप मेहनत करेंगे, दूसरे पार्टी से अच्छे नेता एमाले में ले आएंगे और आगामी निर्वाचन में प्रथम पार्टी बनेंगे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com