स्वास्थ सेवा बन्द न करने के लिए मंत्रीपरीषद ने किया चिकित्सक संघ से आग्रह

हिमालिनी डेस्क
काठमाडू, २५ सितंबर ।
मंत्रीपरीषद की आकस्मिक बैठक ने स्वास्थ्य सेवा को बन्द करने के निर्णय को अविलम्ब वापस लेने का आन्दोलनरत चिकितसक संघ से आग्रह किया हैं ।
आज की मंत्रीपरीषद की बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करतें हुए सुचना तथा संचार मंत्री मोहन बहादूर बस्नेत ने कहा की संघ द्धारा रखे गए स्वास्थ्यकर्मी तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की सुरक्षा लगायत की मागों को आगामी मंत्रीपरीषद की बैठक से संबोधीत किया जाएगा ।उन्होंने सरकार की ओर से तत्काल हि स्वास्थ्य सेवा बन्द करने के निर्णय को वापस लेना का भी आग्रह किया हैं ।

