Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

MLA और MP का चुनाव तय, व्यवस्थापकीय तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ सितंबर ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने कहा— “आगामी मार्गशीर्ष १० और २१ गते को होने वाले प्रदेश और प्रतिनिधि सभा के चुनाव की व्यवस्थापकीय तैयारी में आयोग जुट चुका है ।”
आज काठमांडू में रिपोर्टर्स क्लब के बुलाए साक्षात्कार में ये बताते हुए कि चुनावी आचार संहिता का सभी को पालन करना होगा, डॉ. यादव ने कहा— “आने वाले चुनाव में चूँकि राष्ट्रीय स्तर के नेता गण उम्मीदवार होंगे, इसलिए आचार संहिता का पूरी तरह से पालन होने के प्रति आयोग विश्वस्त है ।
ये बताते हुए कि कि प्रदेश और प्रतिनिधि सभा के चुनाव के लिए आवश्यक कानून आयोग को मिल चुका है, उन्होंने विश्वास जताया कि अब राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सभा के चुनाव के लिए अपेक्षित कानून भी समय पर ही प्राप्त होंगे ।

यह भी पढें   सप्तकोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, कोसी बैराज पर खतरे की स्थिति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com