Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोटरसाइकल और स्कुटर आपस में टकराने से दो लोगों की मौत

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ सितंबर ।
मोटरसाइकल और स्कुटर आपस में टकराने से हुई दुर्घटना में झापा की कमल गाउँपालिका में आज शाम दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति बुरी तरह जÞख्मी हो गया ।
कमल गाउँपालिका–५ स्थित पूर्वपश्चिम राजमार्गको पाडाजुंगी सडकखण्ड पर आज शाम तकरीबन ६ बजे के आसपास मे. ४ प. ३५२४ नम्बर की स्कुटर और को.१५ प. ८४३३ नम्बर की मोटरसाइकल के आपस में टकराने से मोटरसाइकल और स्कुटर दोनों ही चालकों की मौत होने की जानकारी इलाका पुलिस दमक ने दी है ।
मरने वालों में मोटरसाइकल चालक दमक–९ के २५ वर्षीय राजन खड्का और स्कुटर चालक दमक–५ के २८ वर्षीय सुनिल सुवेदी शामिल हैं । दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो चुके उन दोनों को इलाज के लिए दमक ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।
इस हादसे में स्कुटर पर पीछे बैठे हुए दमक–६ के २७ वर्षीय सुवास निरौला की हालत नाजुक बताई गई है, जिनका इलाज धरानस्थित विपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *