Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन भारदह द्वारा कंकालिनी मन्दिर सफाई अभियान

 

हिमालिनी डेस्क, सप्तरी आश्विन १५, रविवार । सप्तरी भारदह अवस्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कंकालिनी भगवती मन्दिर में आज स्वराजीयों द्वारा सरसफाई कार्यक्रम किया गया । नवरात्री के विशेष अवसर में यहाँपर लाखौं श्रद्धालु भक्तजन माता के दर्शन एवं पूजन के लिए आते हैं । ईस मन्दिर का विशेष आकर्षण महानवमी तिथी के दिन होनेवाले भैंसा बलिप्रदान है । ईसवार के नवरात्री में कंकालिनी भगवती मन्दिर में 493 भैंसे का बलिप्रदान हुआ, विभिन्न मनोकामनाएँ लेकर भक्तजन माता को भैंसा कबुलते है और वो पूरा होने के बाद ही भैंसा चढाने के लिए आते हैं । साथ ही 10000 से अधिक खसी छागर का भी बलिप्रदान हुआ । भक्तजनों की अत्याधिक भिडभाड और छगरासुर एवं महिसासुर में हुए फोहर तथा मन्दिर क्षेत्र में हुए फोहर को स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने सरसफाई करते हुए स्वच्छ एवं सफा बनाया । लोकमार्ग से लेकर पूरे मन्दिर प्राड़गण में 50 से अधिक स्वराजीयों मिलकर सफाई किया ।

यह भी पढें   राप्रपा की केंद्रीय कार्यसंपादन समिति की आकस्मिक बैठक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com