Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी में एक नबालिक बेटे ने अपनी माँ कोकिला को पीट-पीट कर की हत्या

 
कपिलवस्तु (नेपाल ) नेपाल में एक कलयुगी नबालिग युवक ने सभी रिश्तों को तार तार करते हुए अपनी माँ की हत्या कर फरार हो गया। घटना लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका वार्ड नं०3 की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार/रविवार की रात लगभग 11 बजे संजय कहार(16 वर्ष) अपनी मां कोकिला कहार(37वर्ष) से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर वह पूर्वनियोजित तैयारी के तहत लकड़ी के फट्टे में कील ठोक कर बनाये गये हथियार से अपनी माँ को पीट पीट कर मार डाला। उसके बाद घर मे रखे डेढ़ लाख रुपये तथा गहने लेकर फरार हो गया। अभियुक्त के पिता रामप्रसाद कहार लुम्बिनी के होक्के होटल में कर्मचारी हैं और घटना के समय वह होटल में ही थे। घर पर आरोपी की छोटी बहन तथा भाई मौजूद थे। लेकिन संजय ने उन्हें डरा धमका के चुप करा दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कहार नशा का अहदी था। घटना के समय उसने टीवी का आवाज़ काफी तेज कर दिया था जिससे आसपास के लोगो को पता न चल सके। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आरोपी नेपाल पुलिस की पकड़ से दूर था। नेपाल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ( राघवेन्द्र चौवे )

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *