Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फूट ही गया पेट्रोल बम, 7.50 रु/ली महंगा (भारत मे)

 

नई दिल्ली।। महंगाई की मार से जूझ रही जनता पर बड़ी मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने बुधवार की शाम को पेट्रोल की कीमत में 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। अब दिल्ली में पेट्रोल 73.14 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार गिरते स्तर का प्रभाव पेट्रोल की कीमतों पर पड़ ही गया। तमाम राजनीतिक दबावों को दरकिनार कर तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल बुधवार आधी रात से 7.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा। डीजल और एलपीजी दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इनकी कीमतों में कभी भी बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढें   शिक्षा ऐन लाने से पहले सातों प्रदेश में ‘शिक्षा संवाद’ अभियान चलाएगा मंत्रालय

गौरतलब है कि बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रेकॉर्ड 56 रुपये के पार पहुंच गया। अर्थशास्त्रियों ने आशंका जताई है कि रुपये में और कमजोरी आ सकती है। यह प्रति डॉलर 60 रुपये के स्तर तक गिर सकता है। बुधवार को एक वक्त रुपया एक डॉलर के मुकाबले 56.21 रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया था, जो अब तक की रुपये की सबसे बड़ी गिरावट है।

तेल कंपनियों को अब पेट्रोल पर करीब 12 रुपये और डीजल पर 15 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। 2011-12 में तेल कंपनियों को 1,38,541 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सरकार ने 83,500 करोड़ की भरपाई की।

यह भी पढें   हुलाकी प्रोजेक्ट को उच्च अदालत ने लगाई फटकार जग्गाधनी मिश्र बन्धुओं को मिला न्याय

लेफ्ट पार्टियों ने पूरे देश में इस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने तेल कंपनियों के इस निर्णय की कड़ी आलोचना की है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा।नवभारतटाइम्स.कॉम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com