डॉ. केसी आज से पुनः अनसन में
काठमांडू, १९ आश्वीन । चिकित्सा शिक्षा सुधार संबंधी मांग रखते हुए बार–बार अनसन में बैठते आए डॉ. गोविन्द केसी पुनः आज से अनसन शुरु कर रहे हैं । आश्वीन ९ गते उन्होंने १२वे अनसन शुरु किया था । लेकिन दशहरा को कारण बताते हुए उन्होंने ३ दिन में ही अनसन स्थगित किया था । स्थगित अनसन को वह पुनः शुरु कर रहे हैं । यह उनका १३औं अनसन है ।
डॉ. केसी के सहयोगी चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा है– ‘आज डॉ. केसी पुनः अनसन शुरु कर रहे हैं । इस बार उनका मुख्य मांग है– केदारभक्त माथेमा कार्यदल द्वारा प्रस्तुत सुझाव को समेटकर चिकित्सा शिक्षा विधेयक पारित होना चाहिए ।’ स्मरणीय है, डॉ. केसी ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मिलकर अपना १७ सूत्रीय सुझाव भी दिया है ।


