Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी–मंत्री बर्खास्त हो रहे हैं, अब राजपा और फोरम सरकार में सहभागी होंगे

 

काठमांडू, १९ आश्वीन । माओवादी केन्द्र से सरकार में शामील मन्त्रियों को हटाने की तैयारी में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा लगे हैं । इसके संबंध में प्रधानमन्त्री देउवा ने पार्टी निकट कानुन व्यवसायियों से भी परामर्श लिए हैं । कानुन व्यवसायियों ने सुझाव दिया है कि प्रधानमन्त्री अपने सुविधा अनुसार किसी भी मन्त्री को बर्खास्त कर सकते हैं । कांग्रेस स्रोत का कहना है कि इसके संबंध में नेपाली कांग्रेस के अंदर भी विचार–विमर्श चल रहा है । स्मरणीय बात यह भी है कि निर्वाचन आचार संहिता के बीच में ही इससे पहले प्रधानमन्त्री देउवा ने राप्रपा प्रजातान्त्रिक को सरकार में शामील कर मन्त्रिमण्डल बिस्तार किया था ।
जानकारों का मानना है कि कानुनतः प्रधानमन्त्री देउवा माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं, लेकिन निर्वाचन आचार संहिता के कारण वे संकट में भी पड़ सकते हैं । इसीलिए देउवा ने इसके बारे में अपने निकटस्थों के साथ परामर्श किया है । बृहत लोकतान्त्रिक गठबन्धन निर्माण होने के बाद सरकार बचाने के लिए आवश्यक २९७ मत देउवा के पास सुरक्षित है । इसीलिए वाम गठबंधन बनानेवाले माओवादी मन्त्रियों को सरकार से बर्खास्त कर उसमें राजपा और संघीय समाजवादी पार्टी से मन्त्री बनाना चाहते हैं –प्रधानमन्त्री देउवा । लेकिन राजपा और फोरम नेपाल ने अभी तक सरकार में शामील होने का निर्णय नहीं लिया है ।
कांस्रेस द्वारा प्रस्तुत लोकतान्त्रिक गठबंधन में अभी ३ सौ मत सुरक्षित है । इसीलिए कांग्रेस का मानना है कि माओवादी सरकार से हट भी जाएगा तो सत्ता सन्तुलन में कोई भी प्रभाव पड़नेवाला नहीं है । लोकतान्त्रिक गठबन्धन में रहे कांग्रेस की २०७, राप्रपा और राप्रपा प्रजातान्त्रिक की ३७, राष्ट्रीय जनता पार्टी की २४, नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम की १७ और संघीय समाजवादी फोरम की १५ मत है । गठबन्धन बाहर रहे नेकपा संयुक्त का ३ सिट भी अभी कांग्रेस के पास ही है । संविधानतः सरकार बचाने के लिए २९७ मत आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *