Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री को सदन में आकर जवाब देने की मांग जायज है – सभामुख डी पी अर्याल

 

काठमांडू, जेठ १२ – सभामुख डोलप्रसाद (डीपी) अर्याल ने कहा है कि प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह को संसद में आकर जवाब देने की जो मांग की जा रही है वह मांग जायज है । मंगलवार की प्रतिनिधिसभा बैठक में भी विपक्षी दलों द्वारा बार बार मांग की गई कि प्रधानमंत्री को सदन में आकर जवाब दें । विपक्षी दलों ने आज भी सदन अवरोध किया । विपक्षी दलों द्वारा अवरोध किए जाने को लेकर सभामुख ने कहा कि आपकी मांग जायज है ।
उन्होंने कहा कि “पिछले कुछ दिनों से एक ही विषय में प्रवेश कर रहे हैं । उसी में संवाद कर रहे हैं । सम्माननीय प्रधानमंत्री जी को सदन में उपस्थित होना चाहिए और उन्हें सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब देना चाहिए । उन्हें अपने विषयों को भी रखना चाहिए । जनता को संबोधन करना चाहिए । इस तरह की मांग जायज मांग है ।”
सभामुख अर्याल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थित को लेकर जो मांग की जा रही है वो मांग संविधानतः और नियमावली, कानून संवत है । “जनता की भी यही मांग है ।”
सत्तापक्ष के मुख्य सचेतकों के साथ भी बातचीत हो रही है । उन्होंने कहा कि “सम्माननीय प्रधानमंत्री जी की आने की तैयारी हो रही है । मैंने पहले भी कहा था । सदन में उठ रहे विषयों में वो जानकार हैं ।” उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री जी सदन में आएंगे और उठाए गए विषयें पर जिज्ञासाओं को दूर करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed