वाम एकता से नेपाली कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : महामंत्री कोइराला

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ अक्टूबर ।
नेपाली कांग्रेस के महामंत्री डॉ. शशांक कोइराला ने कहा कि वाम एकता से नेपाली कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।
नेपाल प्रेस यूनियन नवलपरासी द्वारा बुधबार को कावासोती में बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. कोइराला ने कहा कि चुनाव के दौरान विचार मिलने वाली शक्तियों के बीच एकता होना स्वाभाविक है ।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब नेपाली कांग्रेस को सांगठनिक और वैचारिक एकता को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में लोकतंत्रवादी शक्तियों के साथ सहकार्य करना चाहिए ।

