राप्रपा, राजपा और फोरम नेपाल के साथ चल रहा है मन्त्री और मन्त्रालय में बार्गेनिङ
काठमांडू, १९ आश्वीन । अन्ततः प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा माओवादी को सरकार से हटाने की तैयारी में लगे हैं । अगर कोई आश्चर्यजनक राजनीतिक घटना नहीं घटी तो कल तक माओवादी से सरकार में शामील सभी मंत्री सरकार से बाहर होंगे । उसके वाद राप्रपा, राजपा और संघीय समाजवादी फोरम को सरकार में शामील किया जाएगा । इसकी तैयारी में प्रधानमन्त्री देउवा लग चुके हैं । लेकिन राप्रपा राजपा और फोरम नेपाल ने अभी तक औपचारिक रुप में सरकार में शामील होने का निर्णय नहीं लिया है ।

समाचार स्रोतका कहना है कि प्रधानमन्त्री देउवा ने अपने निकट विभिन्न शीर्ष नेतो को यिन तीनों दलों के साथ मंत्री और मन्त्रालय–बार्गेनिङ के लिए भेजे हैं । यह भी कहा गया है कि अभी तक उपेन्द्र यादव नेतृत्व के फोरम नेपाल ने सरकार में शामील होने के लिए संकेत नहीं दिया है । लेकिन राजपा और राप्रपा ने संकेत दे चुका है । इसीलिए कांग्रेस नेता तथा अर्थमन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की मन्त्री और मन्त्रालय बार्गेनिङ में लगे हुए हैं । साथ में नेता विमलेन्द्र निधि भी सक्रिय हैं ।
समाचार स्रोतका कहना है कि अर्थमन्त्री कार्की, राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा के साथ बातचीत भी कर चुके हैं । बिहीबार सुबह कार्की और थापा के विचार–विमर्श हुआ था । उस समय सरकार बिस्तार और भावी कार्यदिशा के बारे में दो नेताओं के बीच बात हुई है । उक्त विचार विमर्श में मन्त्री और मन्त्रालय के संबंध में भी बातचीत हुई है । राप्रपा स्रोतका कहना है– ‘अंतिम निर्णय प्रधानमन्त्री देउवा और अध्यक्ष थापा मिल कर करेंगे ।’
बताया गया है कि जब राप्रपा, राजपा और फोरम नेपाल के साथ सरकार में शामील होने की सहमति बन जाएगी, तब प्रधानमन्त्री देउवा, माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त करेंगे । समाचार स्रोत ने कहा– ‘यह सहमति आज या कल तक हो सकती है, उसके बाद माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त कर सरकार बिस्तार किया जाएगा ।’

