Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल द्वारा कांग्रेस गठबन्धन में रहने से इन्कार

 

काठमांडू, २० आश्वीन । नेपाली कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित लोकतान्त्रिक गठबंधन में रहने के लिए संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ने इन्कार किया है । आज प्रकाशित नागरिक दैनिक के अनुसार फोरम नेपाल ने औपचारिक निर्णय करते हुए कहा है कि कांग्रेस गठबन्धन द्वारा प्रस्तावित लोकतान्त्रिक गठबन्धन में ही नहीं, एमाले द्वारा प्रस्तावित वाम गठबन्धन में भी फोरम नेपाल सहभागी नहीं होगी । दोनों गठबन्धन से अलग रह कर चुनाव में जाने का निर्णय फोरम नेपाल ने लिया है । स्मरणीय है, कांग्रेस द्वारा प्रस्तवित गठबन्धन निर्माण के लिए की गई विचार–विमर्श में फोरम नेपाल ने भी सहभागी था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *