Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का नेपाल भ्रमण स्थगित

 

काठमांडू, २० आश्वीन । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का नेपाल भ्रमण स्थगित किया गया है । अनौपचारिक तवर में आश्वीन २८ गते के लिए उनकी भ्रमण तय की गई थी । इसका औपचारिक घोषणा होना बांकी था । लेकिन नेपाल में अप्रत्याशित रुप में हुई वामपन्थी और प्रजातान्त्रिक शक्तियों के बीच बढ़ती ध्रुवीकरण के कारण यह भ्रमण स्थागित किया गया है । सिर्फ भातरीय प्रधानमन्त्री मोदी का ही नहीं, श्रीलंकाली राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना की प्रस्तावित भ्रमण को भी स्थगित किया गया है ।

यह भी पढें   मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न


आज प्रकाशित अन्नपूर्ण दैनिक के अनुसार एमाले–माओवादी केन्द्र के बीच हुई गठबन्धन और सम्भावित सरकार परिवर्तन के कारण मोदी और सिरिसेना का भ्रमण स्थगित किया गया है । सरकारी स्रोत का कहना है कि ऐसी अवस्था में भ्रमण प्रभावित हो सकती है । गत बुधबार नयां दिल्ली स्थिति नेपाली राजदूत दीपकुमार उपाध्याय और भारतीय विदेशमन्त्री सुष्मा स्वारज के बीच भी विचार–विमर्श हुआ था । उसमें मोदी की प्रस्तावित भ्रमण और नेपाल में विकसित राजनीतिक घटना क्रम के बारे में बात हुई थी । बताया गया है कि भारतीय विदेश मन्त्री स्वराज द्वारा कहने पर ही भ्रमण को स्थगित किया गया है ।
स्मरणीय है– अरुण–३ जलविद्युत परियोजना शिलान्यास के लिए आश्वीन २८ गते दो दिन के लिए भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी नेपाल आ रहे थे । लेकिन वाम ध्रुवीकरण के कारण प्रधानमन्त्री मोदी ने नेपाल आने से इन्कार कर दिए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed