Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामपंथी गठबंधन के कारण नीद की गोलियां सर्टेज हो रही है : ओली

 

काठमांडू, २० आश्वीन । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि कम्युनिष्ट पार्टियों के बीच सम्भावित एकता को देखकर बहुत लोगों का नीद हराम हो गया है । शुक्रबार नेपाल पुलिस के डीआईजी नवराज सिलवाल को एमाले प्रवेश कराते हुए उन्होंने यह बात बताया है । कार्यक्रम में अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘मैंने कुछ ही दिन पहले कहा था– ‘नीद का ‘ट्याब्लेट’ (दबाई) खूब बिकनेववाला है । हां, अबी वह ट्याब्लेट सर्टेज हो रहा है । अभी तो शुरुआत है, देखते जाइए, किस–किस का नीद हराम होता है !’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083


अध्यक्ष ओली का दावा है कि यह गठबन्धन सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है । अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘गठबंधन के जरिए एमाले को बहुमत हासिल करना भी नहीं है । यह गठबंधन तो देश बनाउने के लिए है, राजनीति सहज बनाने के लिए है ।’ गठबन्धन को यज्ञ का संज्ञा देते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘त्रेता और द्वापर युग में भी यज्ञ को अपवित्र करनेवाला तत्व था, अभी भी है । लेकिन अब उनकी कुछ दाल गलनेवाला नहीं है ।’ ओली ने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन रहेगा और चुनाव के वाद पार्टी एकता की जाएगी ।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com