Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक आज से प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में शुरू

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडूू, ६ अक्टुवर ।
नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक आज से प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में शुरू हुई है । बैठक, समसामयिक राजनीतिक विषयों और आगामी मार्गशीर्ष १० और २१ गते को होने वाले प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया और मापदंड के विषय में विचार–विमर्श पर केंद्रित है ।

उम्मीदवार के मापदंड अंतर्गत स्थानीय चुनाव में उम्मीदवार हो चुके, चुनाव में अपने उम्मीदवार के विरुद्ध खड़े हुए, उम्मीदवारों को सहयोग न करने वाले और इससे पूर्व समानुपातिक सांसद रह चुके नेताओं को टिकट न देने के विषय में केंद्रीय समिति की पहले चरण की बैठक में विचार विमर्श हुआ, ये जानकारी नेता पूर्ण बहादुर खड्का ने दी । बैठक में नेताओं ने वाम एकता को प्रजातांत्रिक मूल्य, मान्यताओं और आदर्शों के विपरीत बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *