Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्यवस्थापिका संसद बैठक : तीन विधेयक बहुमत से पारित

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ अक्टुवर ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की बैठक ने विभिन्न अलग अलग तीन विधेयकों को पारित किया है । बैठक ने कर्मचारी समायोजन विधेयक, राष्ट्रीय प्राकृतिक स्रोत तथा वित्त आयोग विधेयक और अंतरसरकारी वित्त व्यवस्थापन विधेयक पारित किए हैं । सामान्य प्रशासन मंत्री टेक बहादुर बस्नेत द्वारा पेश किए गए कर्मचारी समायोजन विधेयक—२०७४ को बैठक ने बहुमत से पारित किया ।

विधेयक पर विचार–विमर्श के क्रम में उठे सवालों के जवाब देते हुए सामान्य प्रशासन मंत्री बस्नेत ने बताया कि निजामती सेवा की संरचना न बिगड़ने के हिसाब से संघ, प्रदेश और स्थानीय तहों में कर्मचारियों का समायोजन किए जाने और पद अनुसार सेवा, समूह और बसोवास के स्थान को प्राथमिकता देने की व्यवस्था विधेयक में की गई है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन में पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपसभापति का नया पद सृजित

राष्ट्रपति और उप–राष्ट्रपति के निर्वाचन संबंधी विधेयक पारित करने के दौरान गणपूरक संख्या न पहुँचने के कारण सभामुख ओनसरी घर्ती ने आने वाले रविवार को दोपहर १ बजे तक के लिए बैठक को स्थगित किया था ।

आज की संसद बैठक में प्रधानन्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाशीशों के पारिश्रमिक, सेवा और सुविधा संबंधी विधेयक, उच्च अदालत के न्यायाधीशों के पारिश्रमिक, सेवा और सुविधा संबंधी विधेयक और राष्ट्रीय महिला आयोग विधेयक भी पारित करने की कार्यसूची थी, जो नहीं हो सका ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com