Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार छाड़ने के लिए माओवादी तैयार हैः प्रचण्ड

 

काठमांडू, २१ आश्वीन । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि माओवादी सरकार छाड़ने के लिए तैयार है । उनका यह भी कहना है कि लेकिन माओवादी सरकार को असफल बनाने के पक्ष में नहीं है । सिंहदबार में शनिबार आयोजित संसदीय दल के बैठक में प्रचण्ड ने कहा– ‘वाम गठबंधन तथा पार्टी एकता अलग–अलग विषय है । सरकार संविधान कार्यान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रही है । मार्गशीर्ष तक प्रतिनिधिसभा और संघीय संसद का चुनाव कराना है । इसीलिए हम सरकार के विरुद्ध नहीं है । अगर कांग्रेस चाहता है तो हम सरकार छोड़ने के लिए भी तैयार हैं ।’

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल में एक ही कम्युनिष्ट केन्द्र आवश्यक है । कम्युनिष्ट एकता के लिए ही एमाले से चुनावी तालमेल किया है । लेकिन इसके कारण हम लोग निर्वाचन को प्रभावित करना नहीं चाहते हैं ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि नयां शक्ति के साथ भी चुनावी तालेमल हुआ है लेकिन वैचारिक विमर्श बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com