Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अबैध बिटक्वाइन के ७ ब्यापारी पुलिस के गिरफ्त मे, विश्वका सबसे महँगा मुद्रा ‘बिट क्वाइन’ ?

 

काठमांडू, असोज २१ गते | लम्बे समय से बिटक्वाइनके अबैध ब्यापार करते आ रहे ७ ब्यक्तियो की गिरोह को केन्द्रिय अनुशन्धान ब्युरा ने काठमाण्डु और चितवन से गिरफ्तार किया है ।
राष्ट्रबैंक के विदेशी विनिमय व्यवस्थापन विभाग ने साउन के अन्तिम हाप्ते मे प्रेस विज्ञप्ती निकाल ते हुए क्रिप्टोकरेन्सी जैसे डिजिटल मुद्रा बिटक्वाईन ब्यापार को अवैध ठहर किया था । सरकार ने इस तरह का डिजिटल मुद्रा के रुप मे होनेवाली क्रिप्टोकरेन्सी के ब्यापार को पुर्ण रुप मे गैरकानुनी घोषणा क्या हुआ है | क्रिप्टोकरेन्सी के कुछ गिरोह ईन्टरनेट के माध्यम से नेटवर्किङ बिजनेस के रुप मे बिटक्वाईन का ब्यापार करते आ रहे थे ।
केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो ने दशहरे के छुट्टी के समय मे भी नेपाल मे गैरकानुनी घोषणा किया गया क्रिप्टोकरेन्सी के ब्यापार विरुद्ध मे भी विशेष अभियान संचालनकिया था |  जिसमे ७ ब्यक्तियो की गिरोह को विभिन्न तारिखो मे गिरफ्तार किया गया है केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो के प्रहरी उपरीक्षक जीवन कुमार श्रेष्ठने बताया ।
गिरफ्तार हुए सिन्धुली कल्पवृक्ष–४ मे घर हुए अभी काठमाण्डौ महानगरपालिका बानेश्वर–३४ मे रहरहे ३८ बर्ष के ज्ञान प्रसाद पौडेल , अर्घाखाँची, खन–७, मे घर हुए काठमाण्डौ महानगरपालिका बानेश्वर–३४ मे रहरहे माधव खनाल , काठमाण्डौं –३४ मे घर हुए हाल काठमाण्डौ महानगरपालिका–४ भाटभटेनी मे रहरहे २५ बर्ष के प्रशान्त प्रताप शाह , नुवाकोट, वेलकोट–५, टी–गाउँ मे घर हुए काठमाण्डौ महानगरपालिका कलकी मे रहने वाली २४ बर्ष की बिन्दा ढकाल , सिन्धुपाल्चोक, हेलम्बु गाउँपालिका–७ मे रहरहे ४४ बर्ष के मिङमार तामाङ , काठमाण्डौ महानगरपालिका ९ मे घर हुए अभी ललितपुर हरिसिद्दी रहरहे ४८ बर्ष के दमन बस्नेत और रुपन्देही उपमहानगरपालिका–११ मे रहरहे मनिष कुमार गिरी को मिलाकर कुल एक महिला सहित ७ ब्यक्ति है ।
गिरफ्तार हुए सभी लोगो को शुक्रबार काठमाण्डौ जिल्ला अदालत में पेश कर अनुशन्धन के लिए पहली बार समय बढवाया प्रहरी उपरिक्षक श्रेष्ठ ने बताया है।
अनुशन्धान के क्रम में वोलोग दोषी हुए तो नेपाल राष्ट्र बैंक ऐन २०५८ अनुसार बिटक्वाईन का रकम जफत करकर रकम के ३ गुणा जरिवाना वा ३ साल कैद वा दोनो साजय भी हो सकते है केन्द्रिय अनुशन्धान ब्युरो के प्रमुख डिआईजीपी पुष्कर कार्की ने बताया ।

यह भी पढें   सिद्धान्तों के साथ समझौता कर सत्ता प्राप्त करने का कोई अर्थ नहीं है – गगन थापा

विश्वका सबसे महँगा मुद्रा ‘बिट क्वाइन’ ? क्या है ए विटक्वाईन ?

कुछ समय इधर इलेक्ट्रीक मुद्रा बिट्क्वाइन का भाउ तिब्र रुपसे बढ रहा है । बिटक्वाईन एक विश्वव्यापी डिजिटल तरिके से भुगतान करने वाला मध्यम है । ओपन सोर्स सफ्टवयर के रुप मे सातोसी नाकामोतो के नाम मे सन् २००९ में इन्टर्नेट मे Bitcoin का प्रयोग सुरु हुआ । नेपाल मे इसका प्रयोग सन् २०१३ से शुरु हुआ । सन् २००९ में १० सेन्ट मे  शुरु हुआ बिटक्वाईन का कारोवार हाल ४३९३ डलर तक पहुँचा है । नेपाल सरकार ने बिटक्वाईन जैसे इलेक्ट्रीक मुद्रा के कारोबार को गैरकानुनी घोषणा किया है । डलर , पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, बिटक्वाईन का नाम दिया गया ’गुप्त मुद्रा’ । ये करेंसी किसी कानून के दायरे में नहीं आती है । बिटक्वाइन का इस्तेमाल बिना बैंक के लेनदेन, फंड ट्रांसफर, इंटरनेट पर डायरेक्ट ट्रांजैक्शन, अनलाइन शापिंग और गैरकानूनी ट्रांजैक्शन के लिए होता है ।
क्या है बिट क्वाइन
बिट क्वाइन एक प्रकार की डिजिटल करेंसी होती है । इसे इलेक्ट्रानिक रूप में बनाया जाता है और इसी रूप में इसे रखा भी जाता है । यह एक ऐसी करेंसी है, जिस पर किसी देश की सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है । रुपए या डलर की तरह इसकी छपाई नहीं की जाती । इसे कम्प्यूटर के जरिए बनाया जाता है । तस्बिर में दिखनेवाला बिटक्वाइन के सिक्के भौतिक मुद्रा के सिक्के जैसे नही होते है । उस सिक्के के अन्दर एक निजी गोप्य कोड होता है, उस कोड की आधार मे बिटक्वाइन का कारोबार होता है । यदि वो कोड नही है तो बिटक्वाइन का कोई माईने नही होता है । इसे नगद पैसे देकर खरीदा जा सकता है ।

यह भी पढें   ग्वार्को बस दुर्घटना..एक की मृत्यु, दस घायल

किस लिए होता है बिटक्वाइन का इस्तेमाल
फंड ट्रांसफर, इंटरनेट पर सीधे लेनदेन, सामान खरीदने और गैरकानूनी खरीद–बिक्री में इस बिटक्वाईन का प्रयोग होता है । हालांकि, इस बिटक्वाईन जैसे ईलेक्ट्रीक मुद्रा के बिषय को लेकर कुछ महिने पहले कुछ सवाल भी खड़े हुए थे । बिटक्वाईन के दाम में सेयर बजार के जैसे अक्सर उतार–चढ़ाव दिखता आ रहा है । बिटक्वाइन करेंसी किसी सेंट्रल बैंक के कंट्रोल में नहीं है और बिटक्वाइन का सौदा किससे हुआ ये पता लगा पाना मुश्किल होता है ।
क्या है बिटक्वाईनी खासियत
रुपए या डालर की ही तरह इसके इस्तेमाल से भी चीजों को आनलाइन खरीदा जा सकता है, लेकिन एक और खासियत, जो इसे सबसे अलग बनाती है, वह है इसका डिसेंट्रलाइज्ड होना । बिट क्वाइन नेटवर्क किसी भी संस्था के नियंत्रण में नहीं है।
कैसे बनती है बिट क्वाइन
आप जानते हैं कि इसकी छपाई या ढलाई नहीं होती । एक डिस्ट्रिब्यूटेड नेटवर्क में कम्प्यूटिङ्ग पावर का इस्तेमाल करते हुए इसे डिजिटल तरीके से ‘माइन’ किया (बनाया) जाता है । यह नेटवर्क इस करेंसी के ट्रांजैक्शंस को भी प्रासेस करता है, यानी यह इसका पेमेंट नेटवर्क भी होता है । इसका निर्माण एक ऐसा समुदाय या समूह करता है, जिससे आप भी जुड़ सकते हैं । लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं कि इसे असीमित संख्या में बनाया जा सकता है ।

यह भी पढें   राउंड टेबल नेपाल और रोट्रैक्ट क्लब वीरगंज मेट्रोपोलिस का रक्तदान कार्यक्रम, 58 लोगों ने किया रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com