Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बन्दसूची पेश करने के लिए निर्वाचन आयोग का आह्वान

 

काठमांडू, २१ आश्वीन । प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा निर्वाचन को लक्षित कर निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को बन्द सूची पेश करने के लिए आह्वान किया है । प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधीप्रसाद यादव ने संवैधानिक अवस्था अनुसार प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा निर्वाचन में समानुपातिक तरफ का बन्दसूची पेश करने के लिए कहा है ।

बन्द सूची आगामी आश्वीन २९ गते तक पेश किया जा सकता है । शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. यादव ने कहा कि आदिवासी, जनजाति, खस आर्य, थारु, दलित, मधेशी, मुस्लिम और पीछड़ा हुआ क्षेत्र के लिए निर्धारित प्रतिशत के अनुसार बन्दसूचि पेश होना चाहिए । स्मरणीय है, समानुपातिक तरफ हर राजनीतिक दल प्रतिनिधिसभा के लिए ११० और प्रदेशसभा के लिए २२० उम्मीदवारों की बन्दसूचि पेश कर सकते हैं ।

यह भी पढें   भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ काठमांडू पहुँचे

कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. यादव ने कहा है कि अगर कोई उम्मीदवार निर्वाचन आचार संहिता उलंघन करता है, तो उस का उम्मीदवारी रद्द की जाएगी । आगामी मार्गशीर्ष १० और २१ गते प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा निर्वाचन हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com