Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली, सिरहा (लहान) से उम्मीदवार ! क्या जीत पाएंगे ?

 


सिरहा, २१ आश्वीन । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली मधेश आन्दोलन के केन्द्रविन्दु सिरहा (लहान) से उम्मीदवार बनते हैं, तो क्या वह चुनाव जीत सकते हैं ? समान्यतः अनुमान किया जाता है कि नहीं । ओली लहान से उम्मीदवार बने या नहीं, लेकिन नेकपा एमाले सिरहा जिला कमिटी ने ओली का नाम उहां से सर्वसम्मत सिफारिश किया है ।
विशेषतः मधेश केन्द्रीत राजनीतिक दलों का आरोप है कि ओली मधेश विरोधी है । इसीलिए यह आरोप लगत साबित करने के लिए ओली को सिरहा से उम्मीदवार बनाने का निर्णय जिला किमिट ने किया है । एमाले सिरहा जिला सचिव अशोक यादव का कहना है कि एमाले मधेश विरोधी नहीं है, गलत आरोप को खण्डन करने के लिए भी पार्टी अध्यक्ष ओली को सिरहा से उम्मीदवार बनना ठीक रहेगा ।
शुक्रबार रात में सम्पन्न एमाले जिला कमिटि ने सर्वसम्म ओली को सिरहा क्षेत्र नं. १ से सर्वसम्मत उम्मीदवार सिफारिस किया है । स्मरणीय बात यह भी है कि ओली का नाम झापा क्षेत्र नं. ५ से भी सर्वसम्मत सिफारिश किया है । अध्यक्ष ओली की उच्छा अनुसार ही झापा से उन का सिफारिश किया गया है । दूसारी स्मरणीय बात यह भी है कि हाल ही में सम्पन्न स्थानीय निर्वाचन में लहान नगरपालिका (जहां सिरहा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ भी पड़ता है) में एमाले ने ही जीत हासिल किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed