Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोपाल किराँती प्रचण्ड से अलग, ‘माओवादी पुनर्गठन’ घोषणा

 

काठमांडू, २१ आश्वीन । माओवादी केन्द्र के नेता गोपाल किराँती ने एमाले के साथ किया गया चुनावी तालमेल तथा वामपंथी गठबंधन के प्रति असंतुष्टि जाहिर करते हुए माओवादी पुनर्गठन के लिए आह्वान किया है । शनिबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए उन्होंने यह आह्वान किया है । जारी विज्ञप्ति के अनुसार जल्द ही ‘माओवादी केन्द्र पुनर्गठन आयोजक समिति’ निर्माण किया जाएगा ।


नेता किराँती का दावा है कि पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड, माओवादी केन्द्र को एमाले में विलय कर रहे हैं, इसीलिए माओवादी केन्द्र पुर्नगठन आवश्यक है । विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है– ‘माक्र्सवाद, लेनिनवाद, माओवाद और पहिचान का मुद्दा संकट में है, प्रचण्ड ने माओवादी केन्द्र को एमाले में विलय कराने की घोषणा किया है । इस घोषणा को खारीज करते हुए माओवादी केन्द्र पुनर्गठन भेला आयोजिक समिति निर्माण के लिए आह्वान करता हूं ।’
नेता किरांती का यह भी कहना है कि प्रचण्ड ने जो निर्णय किया है, इसके बारे में पार्टी की किसी भी तह में विचार–विमर्श नहीं की गई थी । उन्होंने यह भी बताया है कि पुनर्गठन भेला आयोजन समिति गठन करने से पूर्व वह एक बार प्रचण्ड से बात भी करेंगे और आइतबार ही प्रचण्ड से मिलने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com