Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नेपाल–भारत सीमा में नागरिक परिचयपत्र !

 

काठमांडू, २३ आश्वीन । नेपाल–भारत प्रबुद्ध व्यक्ति समूह (ईपीजी) बैठक ने प्रारम्भीक निष्कर्ष निकाला है कि खुला सीमा नियमन एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सीमा क्षेत्र में ‘नागरिक परिचयपत्र’ लागू करना चाहिए । आइतबार सम्पन्न ईपीजी की ५वां बैठक ने यह निष्कर्ष किया है । बैठक में सहभागी नेपाल–भारत दोनों पक्ष इस में सकारात्मक हैं । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।


प्रबुद्ध व्यक्ति समूह नेपाल के संयोजक डॉ. भेषबहादुर थापा ने कहा है कि दो देशों के बीच रहे खुला सीमा बंद करने के लिए नहीं, नियमन और व्यवस्थित बनाने के लिए ईपीजी में सहमति बनी है । बैठक के बाद पत्रकारों से संयोजक थापा ने आगे कहा– ‘खुला सीमा में जो विकृति दिख रहा है, उस को हटाना चाहिए । सीमा बंद नहीं, नियमन होना चाहिए, इसमें दोनों पक्ष सकारात्मक हैं । सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए भी यह आवश्यक है ।’
संयोजक थापा के अनुसार सीमा व्यवस्थित बनाने के लिए भारत की ओर काम भी हो रहा है । उन्होंने कहा– ‘भारत के तरफ से सीमा सुरक्षा और व्यवस्थापन के लिए विभिन्न जगह में पुलिस पोष्ट खड़ा हो रहा है । आवश्यकता अनुसार सीमा व्यवस्थापन के लिए भारतीय पक्ष लग रहे हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com