Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप–प्रधानमन्त्री सहित कमल थापा को गृहमन्त्री बनाने की तैयारी

 

काठमांडू, २३ आश्वीन । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की तैयारी में लगे हैं । इसके लिए आइतबार राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा और प्रधानमन्त्री देउवा के बीच विचार–विमर्श भी हो चुका है । देउवा के साथ की गई विर्मश के अनुसार ही आज सोमबार राप्रपा ने पार्टी कार्यसम्पादन समिति का बैठक आह्वान किया है । समाचार स्रोत ने कहा– ‘बैठक सरकार में शामील होने के लिए ही आयोजन की गई है ।’

यह भी पढें   बालसन हर्बल के सहयोग से बीरगंज में होगा दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल ब्यूटी आर्ट कार्निवल


समाचार स्रोतका यह भी मानना है कि प्रधानमन्त्री देउवा और राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा के बीच मन्त्रालयों का भागबण्डा भी हो चुकी है । बताया गया है कि थापा को उपप्रधानमन्त्री सहित गृहमन्त्री बनाने के लिए देउवा तैयार हैं । गृहमन्त्रालय के साथ राप्रपा ने महत्वपूर्ण अन्य चार मन्त्रालय का भी मांग किया है । इसमें भी वार्गेनिङ चल रहा है । लेकिन राप्रपा के अलवा सरकार से बाहर अन्य राजनीतिक शक्ति अभी तक सरकार में आने के लिए तैयार नहीं है । विशेषतः संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा को सरकार में लाना चाहते हैं, देउवा । समाचार स्रोत ने कहा– जब इन दलों के साथ सहमति बन जाएगी, तब देउवा माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त कर मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com