Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये लड़की इतनी खूबसूरत है, खूबसूरती के बावजूद लड़के दूर भागते हैं

 

खूबसूरत चेहरा, तराशे हुए नैन-नक्श और मोहक मुस्कान। ये लड़की इतनी खूबसूरत है कि कोई भी लड़का इस पर फिदा हो जाएगा। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। फिदा तो दूर, कोई इस लड़की को डेट करना भी पसंद नहीं करता। पहली मुलाकात के बाद ही लड़के इससे दूर भागने लगते हैं। इतनी खूबसूरती के बावजूद भी आखिर लड़के क्यों इससे दूर भागते हैं, जानिए…

साभार सन

34 वर्षीय एलिसन डेनियल को कोई शादी तो दूर, डेट करने के लिए भी कोई लड़का नहीं मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में एक कॉलेज में एडमिशन लिया है लेकिन कोई भी लड़का उनसे बात करने को तैयार नहीं है। वो काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव हैं और साथ ही सिंगल भी।

यह भी पढें   आज का मौसम

काफी बड़ा है इसके पीछे का कारण आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे आखिर क्या कारण है। तो वजह का खुलासा एलिसन ने खुद किया है। वो अच्छे से जानती हैं कि लड़के उन्हें डेट करने से इतना कतराते क्यों है। दरअसल एलिसन का कुछ सालों पहले कैंसर का इलाज चला था। ऐसे कैंसर से पीड़ित होने वाली वो दुनिया की पहली शख्स थीं।

कहीं फिर से वापस न आ जाए बीमारी एलिसन ने इस कैंसर का इलाज तो करवाया और अब वो बिल्कुल ठीक भी हैं लेकिन उनका कैंसर बार-बार वापस आ जाता है। जब पहली बार उनका कैंसर ठीक हुआ था, उसके बाद से 2 बार वो वापस आ चुका है और उन्हें डर है कि ये चौथी बार भी वापस न आ जाए। जैसी ही लड़के ये बात सुनते हैं, वो तुरंत फुर हो जाते हैं। यही कारण है कि बेचारी एलिसन अभी तक सिंगल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *