Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या जन्नत में मौजूद कुंवारी (वर्जिन) हूरों के साथ लेस्बियन महिलाएं भी सेक्स कर सकती हैं?” निशाने पर तस्लीमा

 
साभार बीबीसीहिंदी

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन अपनी बेबाक राय के लिए अक्सर चर्चाओं में रही हैं और उनके कई बयानों पर विवाद हुआ है. रविवार को तस्लीमा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा कि सोशल मीडिया पर विरोधी उन्हें निशाने पर लेने लगे. तस्लीमा ने अपने ट्वीट में अल्लाह से सवाल किया है. उन्होंने पूछा है, “क्या जन्नत में मौजूद कुंवारी (वर्जिन) हूरों के साथ लेस्बियन महिलाएं भी सेक्स कर सकती हैं?” तस्लीमा का ये ट्वीट रविवार सुबह ही किए गए एक ट्वीट की अगली कड़ी है.

दरअसल, तस्लीमा ने पहले एक ट्वीट किया था, ”बांग्लादेश मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा, वैसे तो मैं इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं के ख़िलाफ़ हूं, लेकिन फिर भी मै इन लड़कियों का समर्थन कर रही हूं क्योंकि ये कैटवॉक करने के लिए अपना बुर्का/हिजाब उतार रही हैं.” इसके बाद तस्लीमा ने मिस बांग्लादेश प्रतियोगिता की विजेताओं की तस्वीर के साथ एक और ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”मिस वर्ल्ड बांग्लादेश सौंदर्य प्रतियोगिता. मुस्लिम देशों को इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहिए, यह जानने के लिए कि बिना हिजाब और बुर्का पहने लड़किया कितनी खूबसूरत दिखती हैं.” तस्लीमा के इस ट्वीट पर सुनील कुमार नामक ट्विटर यूजर ने रिप्लाई में लिखा, ”मैं जानना चाहता हूं, जन्नत की हूरें अपना चेहरा दिखाती हैं या फिर वे भी बुर्का ही पहनती हैं?” सुनील कुमार के इस रिप्लाई को रीट्वीट करते हुए तस्लीमा ने दोबारा लिखा, ”वे हरे रंग के कपड़े और पीले रंग के आभूषण पहनेंगी. यहां तक कि सेक्स करने बाद भी वे कुंवारी रहेंगी और उनकी कभी मृत्यु नहीं होगी, क्यों? क्या तुम कन्वर्ट (धर्म परिवर्तन) होना चाहते हो?”

यह भी पढें   सीजेपी आंदोलन: विदेशी फंडिंग के आरोप और भारत की स्थिरता का सवाल :श्वेता दीप्ति

तस्लीमा यहीं नहीं रुकी और उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट कर अल्लाह से ही सवाल पूछ डाला, ”डियर अल्लाह, क्या जन्नत में लेस्बियन महिलाओं को भी कुंवारी हूरों के साथ सेक्स करने की अनुमति है? या फिर ये कुंवारी हूरें सिर्फ पुरुषों के लिए ही हैं? सादर, टीएन (तस्लीमा नसरीन).” तस्लीमा के इस ट्वीट को कई लोगों ने रीट्वीट किया है, वहीं बहुत से लोगों ने टिप्पणियां भी की हैं. मीना ने लिखा, ”मेरे ख्याल से उन कुंवारी हूरों को अपनी पसंद चुनने की आज़ादी होगी, आखिरकार वह जन्नत है न कि धरती.” रिच्युलिस्टिक नामक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, ”तो असल में जन्नत कोई सेक्स विला है.” इसी तरह सुशील पंथरी ने कहा, ”अल्लाह के पास भी ट्विटर हैंडल है जिससे वो रिप्लाई करेंगे…हाई-टेक एडमिन.” सैयद तयीब ने क़ुरान का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ”किसी भी व्यक्ति को नहीं पता कि उसके अच्छे कामों के लिए जन्नत में क्या सुख-सुविधाएं रखी गई हैं- क़ुरान (32:17).”

यह भी पढें   विजयादशमी : असत्य पर सत्य, अहंकार पर विवेक और अधर्म पर धर्म की विजय : श्वेता दीप्ति

कई लोग तस्लीमा से ही सवाल पूछने लगे, मुस्तफ़ा ने लिखा, ”वहां बहुत सी लेस्बियन हैं, अल्लाह आपको निराश नहीं करेंगे…आप परेशान क्यों हैं.” तस्लीमा नसरीन स्वीडन की नागरिक हैं और 2004 से वो वीज़ा पर भारत में रह रही हैं. 1994 में कट्टरपंथियों की ओर से धमकी मिलने के बाद से वो बांग्लादेश से बाहर रह रही हैं.

Posted By: BBC Hindi, Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/tasleema-nasreens-asked-god-are-lesbians-allowed-have-sex-with-paradise-426765.html

तस्लीमा नसरीन फिर विरोधियों के निशाने पर तस्लीमा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com