Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव ने दिया प्रधानमन्त्री देउवा को ऐसी चेतावनी, दउवा संकट में !

 

काठमांडू, २३ आश्वीन । प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा चाहते हैं कि माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त कर राप्रपा, राजपा और संघीय सजावादी फोरम को सरकार में शामील किया जाए । लेकिन प्रधानमन्त्री देउवा की इस चाहत के लिए बाधक बन गया है– संघीय समाजवादी फोरम नेपाल । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण दैनिक के अनुसार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने प्रधानमन्त्री देउवा को चेतावनी देते हुए कहा है– ‘अगर आप माओवादी मन्त्रियों को सरकार से बर्खास्त करते हैं तो हमारे समर्थन आपके साथ नहीं रहेगा ।’

यह भी पढें   अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न विदेशी महिलाओं को प्रहरी ने किया गिरफ्तार


प्रधानमन्त्री देउवा और नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम के अध्यक्ष एवं उप–प्रधानमन्त्री तथा स्थानीय विकास मन्त्री विजयकुमार गच्छदार के बीच हुई विचार–विमर्श में देउवा ने ऐसा कहा है । मन्त्री गच्छदार ने माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त कर मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन के लिए देउवा से आग्रह किया था । जवाफ में देउवा ने कहा है कि अगर मैं ऐसा करता हूं तो फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव समर्थन वापस करने की चेतावनी देते हैं । यादव की कथन को उद्धृत करते हुए देउवा ने आगे कहा है– ‘हमारी एकता चुनावी तालमेल के लिए है । किसी को सत्ता में लाना और किसी को हटना नहीं है ।’
समाचार स्रोत का कहना है कि फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा दी गई यही चेतावनी के कारण देउवा माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त नहीं कर पा रहे हैं । इसीलिए देउवा सोच रहे हैं कि कार्तिक ५ गते प्रथम चरण के मनोनयन दर्ता होने के बाद संसद भी विघटन हो जाएगा, उसके बाद ही मन्त्रिपरिषद पुनर्गठन किया जा सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *