Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव की तिथि परिवर्तन की तैयारी में सरकार !

 

काठमांडू, २३ आश्वीन । आगामी मार्गशीर्ष १० और २१ गते के लिए तय प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा चुनाव की तिथि परिवर्तन करने के लिए सरकार ने प्रस्ताव किया है । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने राष्ट्रपति समक्ष अनौपचारिक रुप में यह प्रस्ताव किया है । आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक के अनुसार अर्थमन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की मार्फत प्रधानमन्त्री देउवा ने गत शनिबार शाम यह प्रस्ताव किया था ।
समाचार स्रोतका कहना है कि राष्ट्रपति भण्डारी ने प्रधानमन्त्री से अनौपचाािरक रुप में प्राप्त प्रस्ताव को इन्कार किया है और कहा है– ‘चुनाव की तिथि परिवर्तन करंगे तो गलत सन्देश प्रवाह हो सकता है, इसीलिए इसमें सचेत रहना चाहिए ।’ स्रोत के अनुसार गत शनिबार शाम अर्थमन्त्री कार्की निर्वाचन तिथि परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव को लेकर राष्ट्रपति निवास शीतल निवास पहुँचे थे । कार्की ने राष्ट्रपति समक्ष कहा था– ‘मार्गशीर्ष १० गते के लिए तय चुनाव को स्थगित कर दो चरण के चुनाव एक ही चरण में कराना चाहते हैं– प्रधानन्त्री । इसके लिए आपकी सहयोग चाहिए ।

यह भी पढें   नारायणी नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, देवघाट में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर


अर्थमन्त्री कार्की ने यह भी कहा कि दोनों चरण के चुनाव मार्गशीर्ष २१ गते ही किया जाए । कार्की ने आगे कहा– ‘अभी राजनीतिक दल उम्मीदवार चयन के लिए व्यस्त हैं और समय का अभाव हो रहा है । समानुपातिक और प्रत्यक्ष तरफ के उम्मीदवार छनौट के लिए कम से कम ५ दिन चुनाव को पीछे करना होगा । इसीलिए मार्गशीर्ष १० के लिए तय चुनाव को स्थगित कर दोनों चुनाव एक ही चरण में (मार्गशीर्ष २१) में किया जाए ।’ जवाफ में राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग से परामर्श किए बिना यह सम्भव नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com