Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमन्त्री शर्मा ने दिया झूठा बयान

 

काठमांडू, २५ आश्वीन । गत सोमबार नेपाल निर्माण व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष शरदकुमार गौचन को गोली मार कर हत्या की गई । उसके एक घण्टा के बाद गृहमन्त्री शर्मा ने बताया था कि हत्या आशंका में ३ सुटरों को पिस्तोल के साथ गिरफ्तार किया है । उन्होंने यह भी कहा था कि हत्यारों को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएग । लेकिन उनका यह बयान झुट साबित हो गया है । सुटर का अभी तक पता नहीं है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान


हां, उस दिन पुलिस ने ३ व्यक्ति को पिस्तोल के साथ गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार होने वाले थे– छिरिङ तामाङ, सञ्जय तामाङ और दिलिप लामा, यह तीनो गौचन की हत्या होने से आधा घण्टा पहले ही गरफ्तार हुए थे । लेकिन उस समय पुलिस ने कहा था कि घटना होने के १५ मिनट के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । लेकिन विश्वस्त स्रोत बताता है कि घटना होने से आधा घण्टा पहले ही महानगरीय अपराध महाशाखा और महानगरी पुलिस परिसर काठमांडू द्वारा परिचालित टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com