Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा ने किया संकेतः गठबंधन के साथ चुनावी तालमेल नहीं भी हो सकता है !

 

काठमांडू, २५ आश्वीन । राजपा (राष्ट्रीय जनता पार्टी) नेपाल ने संकेत किया है कि लोकतान्त्रिक गठबंधन अस्वीकार्य भी हो सकता है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय बबरमहल में मंगलबार से शुरु राजनीतिक समिति बैठक में बोलनेवाले वक्ताओं ने यह संकेत किया है । उन लोगों का कहना है कि यदि लोकतान्त्रिक गठबंधन अर्थात् नेपाली कांग्रेस के साथ सिट बांटफांट में तालमेल हो, तब ही राजपा–फोरम गठबंधन लोकतान्त्रिक गठबंधन में शामील हो सकता है । नहीं तो राजपा–फोरम गठबंधन ही काफी है ।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य


स्मरणीय है, राजपा और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ने बताया है कि कांग्रेस के साथ चुनावी तालेमेल कर सकते हैं, लेकिन अभी तक सिट बांटफांट में बात नहीं बन रही है । उन लोगों का यह भी कहना है कि सिट बांटफांट में तालमेल नहीं किया जाएगा, तो गठबंधन का कोई भी अर्थ नहीं है । राजपा का यह भी कहना है कि चुनावी तालमेल अथवा गठबंधन निर्माण से पूर्व ही सिटों के बारे में अंतिम निर्णय होना चाहिए । राजपा के एक नेता ने कहा– राजपा गठबंधन के लिए तैयार है, अगर सिट बांटफांट में बात नहीं बनती है तो गठबंधन का औचित्य नहीं रहेगा, इसमें गम्भीर होना चाहिए ।
स्मरणीय है, राजपा–फोरम गठबंधन ने कांग्रेस के साथ प्रतिनिधिसभा में ५५ और प्रदेशसभा में ११६ सिटों का मांग किया है । इस गठबंधन ने सबसे ज्यादा सिट दो नम्बर प्रदेश में मांग की है । दो नम्बर प्रदेश में प्रतिनिधिसभा के लिए ३२ निर्वाचन क्षेत्र है, जहां राजपा ने कूल २४ सिट मंगा है । और प्रदेशसभा के लिए ६४ सिटों में से राजपा ने ४८ सिटों में दावा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed