Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या चल रहा है, कांग्रेस और फोरम लोकतान्त्रिक के बीच ? गच्छदार को चाहिए पार्टी उप-सभापति !

 

काठमांडू, २६ आश्वीन । लोकतान्त्रिक फोरम के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार, नेपाली कांग्रेस के साथ पार्टी एकीकरण करने जा रहे हैं, यह समाचार कुछ दिनों से सार्वजनिक हो रहा है । लेकिन अभी तक एकीकरण नहीं हो पया है । क्या कारण हो सकता है ? कुछ कारण आज सामने आ रहा है । समाचार स्रोत का कहना है कि गत सोमबार ही गच्छदार नेपाली कांग्रेस के साथ पार्टी एकीकरण करने जा रहे थे, लेकिन पदीय बार्गेनिङ और कुछ नेताओं के विरोध के कारण अभी तक रुका हुआ है ।


समाचार स्रोतका कहना है कि फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार ने नेपाली कांग्रेस के साथ पार्टी उप–सभापति पद में दावा किया है । लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं है । अभी इसमें वार्गेनिङ चल रहा है । बताया जा रहा है कि बुधबार कांग्रेस सभापति और गच्छदार के बीच बात हुई थी । देउवा और गच्छदार बीच कांग्रेस के साथ पार्टी एकीकरण करना है या सिर्फ चुनावी तालमेल ? इसी प्रश्न में केन्द्रित रह कर विचार–विमर्श हुआ था । समाचार स्रोत को मानना है कि फोरम लोकतान्त्रिक में आबद्ध अधिकांश नेताओं ने चुनाव से पहले ही पार्टी एकीकरण करने के लिए सुझाव दिया है । लेकिन कुछ नेताओं को कहना है कि सिर्फ चुनावी तालेमल होना चाहिए, एकीकरण नहीं ।
पार्टी के अन्दर सहमति नहीं बन पाना और उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस सकारात्मक न होना, यही दो कारण है कि अभी तक फोरम लोकतान्त्रिक और कांग्रेस के बीच एकीकरण अभियान, सिर्फ चर्चा का विषय बन रहा है । फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष गच्छदार ने मंगलबार और बुधबार अपने पार्टी के कुछ नेताओं के साथ भी इसके बारे में विचार–विमर्श किया है । फोरम लोकतान्त्रिक के प्रमुख सचेतक योगेन्द्र राय चौधरी का कहना है कि उन लोगों ने पार्टी अध्यक्ष को एकीकरण के लिए ही सुझाव दिया है । अगर एकीकरण सम्भव नहीं रहेगा तो एक ही चुनाव चिन्ह में चुनावी तालमेल के लिए भी बहस हो रहा है ।
बताया गया है कि फोरम लोकतान्त्रिक के नेता रामजनम चौधरी, गीता राणा, बाबुराम पोखरेल, सुबोध पोखरेल आदि नेता एकीकरण के पक्ष में हैं, लेकिन शिवराम थापा, जितेन्द्र देव, यशोदा लामा एकीकरण के विपक्ष में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com