Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा विधेयक और तय तिथि में चुनाव सम्पन्न करनें के लिए विचार विर्मश

 

हिमाालिनी डेस्क
काठमाांडू, १२ अक्टूबर ।
प्रधानमंत्री सहित प्रमुख तीन दलों के बीच संसद में विचाराधीन राष्ट्रीय सभा विधेयक और तय तिथि में चुनाव संपन्न करने लगायत समसामयिक विषयों में विचार–विमर्श हुआ ।

आज प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय सिंहदरबार में हुई बैठक के बाद नेकपा एमाले के नेता सुवास नेम्वांग ने बताया कि तय तिथि में चुनाव संपन्न करने, आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने, राष्ट्रीय सभा विधेयक के विषय में कल शीर्ष तीन नेतागण फिर से विचार–विमर्श कर निराकरण करने लगायत मुद्दों पर सभी एक मत थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: कल दिनांक 15 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

बैठक में प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस सभापति शेर बहादुर देउवा, वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल, नेता कृष्ण प्रसाद सिटौला, एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल, माओवादी केंद्र की ओर से अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड, नेता राम बहादुर थापा बादल और नारयणकाजी श्रेष्ठ सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *