Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजर्षि जनक विश्वविद्यालय विधेयक सर्वसम्मति से पारित

 

हिमाालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ अक्टूबर ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की बैठक ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया है । राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के संबंध में पहली बार हुए विचार–विमर्श के २१ सालों के बाद संसद ने विधेयक को पारित किया है ।

इसके अलावा बैठक में वैशाख ३१ गते को हुए पहले चरण के स्थानीय तह चुनाव में चितवन, दोलखा, कालीकोट लगायत जिलों में धांधली होने की आवाज उठने के बाद गठित संसदीय समिति ने स्थलगत अध्ययन कर तैयार की गई रिपोर्ट पेश की ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – किशोर सिंह राठौर ने अपनी उम्मीदवारी ली वापस

साथ ही सुशासन तथा अनुगमन समिति के सभापति मोहन सिंह राठौर ने समिति का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया । संसद की अगली बैठक कल दोपहर ३ बजे के लिए बुलाई गई है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com