Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जमुना गुरुङ द्वारा एनआरएन में उम्मीदवारी घोषणा

 

काठमांडू, २७ आश्वीन । जमुना गुरुङ ने गैरआवासीय नेपाली संघ (एनआरएन) के अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी घोषणा की है । बिहीबार काठमांडू में एक पत्रकार सम्मेलन कर गुरुङ ने यह घोषणा की । गुरुङ एनआरएन के वर्तमान अध्यक्ष शेष घले की पत्नी हैं । और वह अष्ट्रेलिया के नवधनाढ्य की की सूची में पड़ी है । एनआरएन का ८वां विश्व सम्मेलन एवं महाधिवेशन शनिबार से काठमांडू में शुरु हो रहा है ।

यह भी पढें   सेफ संतोष साह गिरफ्तार


पत्रकार सम्मेलन में गुरुङ ने कहा– ‘विश्व से प्रतिनिधित्व करनेवाले डेलिगेट्स की आग्रह और गैर आवासीय नेपाली संघ के स्टेकहोल्डर के विश्वास और अपेक्षा को मध्यनजर करते हुए मैंने उम्मीदवारी घोषणा की है ।’ गुरुङ को कहना है कि अगर वह जीत जाएगी तो एनआरएन द्वारा शुरु मेगा प्रोजेक्ट को निर्धारित समय में सम्पन्न करेगी । उन्होंने कहा कि ‘भिजन २०२० एण्ड बियोण्ड’ को भी सफल बनाना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *