प्रदेश और प्रतिनिधी सभा के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग नें सरकार को दिया २७ सुत्रिय निर्देश

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ अक्टूबर ।
निर्वाचन आयोग ने आगामी मार्गशीष में होने जारहें प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा सदस्य चुनाव के लिए आवश्यक प्रबन्ध मिलाने का सरकार को २७ सुत्रिय निर्देश दिया हें ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डाँ अयोधी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक ने आयोग द्धारा जारी निर्देश के कृयान्वयन के लिए मुख्य सचिव के मार्फत नेपाल सरकार के समक्ष भेजने का निर्णय किया हैं ये जानकारी आयोग के प्रबक्ता नवराज ढकाल ने दि ।

