Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब डॉ. बाबुराम भट्टराई कांग्रेस में !

 

काठमांडू, २९ आश्वीन । डॉ. बाबुराम भट्टराई बाम गठबंधन से अलग हो चुके हैं । और अपने ही पार्टी के ‘आंख’ चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव में सहभागी होने का निर्णय भी नयां शक्ति कर चुका है । ऐसी ही अवस्था में नयां शक्ति नेपाल के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई चुनावी तालमेल के लिए नेपाली कांग्रेस से सहयोग मांग रहे हैं । समाचार स्रोतका कहना है कि उन्होंने नेपाली कांग्रेस के साथ चुनावी तालमेल करने की सोंच रखकर सहयोग मांग रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ का नया अलर्ट: अगले तीन दिनों में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने का अनुमान

डॉ. भट्टराई गोरखा–२ से उम्मीदवारी दे रहें हैं । अगर नेपाली कांग्रेस का साथ नहीं रहेगा तो वहां डॉ. भट्टराई को चुनाव जीतना मुश्किल होगा । इसीलिए डा. भट्टराई चाहते हैं कि गोरखा–२ में कांग्रेस उनका साथ दे । इसके लिए गोरखा–१ में नयाँ शक्ति नेपाल कांग्रेस को साथ देने के लिए तैयार है ।
स्मरणीय है, बाम गठबंधन से डॉ. भट्टराई सूर्य चुनाव लेकर उम्मीदवार बनने जा रहे थे । लेकिन माओवादी केन्द्र ने गोरखा–२ को डा. भट्टराई को देने से इन्कार किया, इसीलिए उन्होंने बाम गठबंधन छोड़ दिया है । नयां शक्ति के प्रवक्ता केशव दाहाल ने भी स्वीकार किया है कि गोरखा जिला में नेपाली कांग्रेस के साथ चुनावी तालेमल हो सकता है । उनका कहना है कि सिर्फ गोरखा में नहीं अन्य जगह के लिए भी चुनावी तालमेल का प्रयास हो रहा है । समाचार स्रोतका कहना है कि गोरखा में चुनावी तालमेल के लिए नेपाली कांग्रस भी तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com