Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में ग्रेनेड हमले में २६ मजदूर घायल

 

२१ अक्टुवर

पाकिस्तान में हुए दो ग्रेनेड हमलों में 38 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें एक हमला ग्वादर में चीन द्वारा विकसित किए जा रहे बंदरगाह के मजदूरों पर हुआ। इस हमले में 26 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से 15 सिंध प्रांत से और 11 पंजाब प्रांत से ताल्लुक रखते हैं। इन मजदूरों पर हमला तब हुआ जब वे काम खत्म करके सफर खान इलाके में एक दुकान में चाय पीने के लिए एकत्रित हुए थे। उन पर मोटर साइकिल सवार दो लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया। हेल्मेट लगाए इन लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

यह भी पढें   गणतंत्र से गुणतंत्र की ओर : अजय कुमार झा

दूसरी घटना मास्तुंग कस्बे में हुई। वहां पर मोटर साइकिल से आए लोगों ने सुल्तान शहीद इलाके में ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को मास्तुंग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर इलाज के लिए कराची भेजा गया है।

बलूचिस्तान प्रांत के अंतर्गत आने वाले दोनों इलाकों में ग्रेनेड हमले कुछ ही मिनटों के अंतर पर हुए। प्रांत के मुख्यमंत्री सनाउल्ला जेहरी ने दोनों घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस ट्रक पर आत्मघाती बम हमला हुआ था। उस घटना में सात पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी जबकि 22 लोग घायल हुए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com